हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष रूप से पूर्व ऊर्जा मंत्री और पांवटा के वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी ओर जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता शामिल हुए। इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की जीवनी के बारे में बताया और कहा कि बाबा साहेब को जो सम्मान भारत रतन दिया है वो सिर्फ ओर सिर्फ ( NDA) भारतीय जनता पार्टी ने ही दिया है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा बाबा साहेब को हमेशा निचा दिखाया है। और संविधान में 72 से अधिक बार संशोधन किया है। कांग्रेस सरकार संविधान को खतरे का झूठा रोना रोती है।

सुखराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश हित में काम किया है, जैसे धारा 370 को हटाना समान नागरिकता देना,ओर ट्रिपल तलाक को हटाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय सिर्फ ओर सिर्फ नरेंद्र मोदी ने ही दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाखों गरीबों को घर बना कर दिए हैं। देश में करोड़ों शौचालय बने है। किसान सम्मान निधि 12 करोड़ से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की राशि मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार ने दी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश, जिला, और मंडल, के सभी मोर्चो के सभी और जिला परिषद, प्रधान , उप प्रधान , BDC सदस्य ओर बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ BLA सभी इस इस बैठक में उपस्थित रहे।