हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की बैठक 4 अक्टूबर 2025 को डॉ. विपन कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पैंशनर्स समाज की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। पैंशनर्स को 42% मंहगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को 58% मिल रहा है, जिससे 16% का अंतर है। चिकित्सा बिलों की अदायगी बजट प्रावधान न होने के कारण लम्बे समय से लम्बित हैं। पंजाब पद्धति पर 1000/- प्रति के स्थान पर 400/- ही दिया जा रहा है।

सितम्बर 2022 के संदर्भ में 2/2022 से 7 सितम्बर 2022 तक 7 माह 7 दिन का एरियर बिना कारण के रोक रखा है। पशुपालन विभाग द्वारा शुरू किए गए अभियान का स्वागत किया गया। गलत दिशा से आवागमन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। पुल की स्थिति खराब होने और लाइट न जलने के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग की गई। प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की गई। डॉ. विपन कालिया, डॉ. टी पी सिंह, जवाहर सिंह पाल, वी पी चौधरी, बलकार सिंह, शांति स्वरूप गुप्ता और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
