हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

आगामी चुनाव में इस बार एक अनोखा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा—दोनों ही पार्टियों से ‘चौधरी’ नाम के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

जमीनी स्तर पर जहां प्रचार तेज हो गया है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस चुनाव को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। लोग फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं और दोनों उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

दोनों ही पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार को मजबूत बता रही हैं और जीत का दावा कर रही हैं। समर्थक भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अब फैसला जनता के हाथ में है कि वह किस ‘चौधरी’ को अपना प्रतिनिधि चुनती है। आने वाले नतीजे ही तय करेंगे कि इस कड़ी टक्कर में कौन बाजी मारता है।