हिमवंती मीडिया/शिमला
तहसील मुख्यालय जुन्गा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के मनाया गया। तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है । 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
उन्होने इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले जननायकों एवं स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की अपील की। उन्होने लोगों से हिमाचल प्रदेश को चिटटा व नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों से रचनात्मक भूमिका निभाने का आहवान किया। जुन्गा पंचायत मुख्यालय पर प्रधान बंसी लाल कश्यप और भड़ेच पंचायत में प्रधान मदनमोहन ठाकुर ने ध्वजारोहण किया।
