हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब (रवीना)
आज भोज क्षेत्र बनोर गांव की तृप्ति ने अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां तृप्ति शैक्षणिक सत्र 2024 से 2025 में डॉक्टर वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से एम.बीबी.एस पाठ्यक्रम के लिए चयनित हुई है। वही इस उपलब्धि पर आज चूड़ेश्वर सेवा समिति ने तृप्ती को 21000 की राशि देखकर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। तृप्ति ने पांवटा साहिब पीएम श्री गर्ल्स स्कूल 12वीं में भी 90% अंक लिए। कार्यक्रम के दौरान तृप्ति ने अपने अनुभव भी सभी के समक्ष साझा किय।
उन्होंने बताया कि मेरे लिए यह सफलता इतनी आसान नहीं थी लेकिन मेहनत और लगन के साथ आज ये सपना पूरा हुआ है। ऐसी उपलब्धि के लिए कई राते बिना नींद के गुजारनी पड़ती है। शुरू से ही डॉक्टर बनने का सपना था डॉक्टर बनकर अपने परिवार और समाज की सेवा करूंगी। वही आज यह सपना पूरा हुआ जिससे बेहद खुश हूं और आने वाले समय में समाज की सेवा करूंगी। उन्होंने कहा कि अगर हम लगन से मेहनत करेंगे तो एक दिन जरूर हमारी मेहनत सफल होगी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के प्रति ईमानदारी और जुनून हो तो हर उपलब्धि हासिल हो सकती है। सभी युवाओं लड़कियों से भी आग्रह किया है कि जो भी आपके सपने हैं आप कुछ बनना चाहते हो उनको जरूर मेहनत और लगन के साथ पूरा करे।
