हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

आरव कुमार ने 10वीं में 5 विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। बता दे कि धौलाकुआं क्षेत्र के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि द स्कॉलर्स होम स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र आरव कुमार ने अपने उत्कृष्ट परिणाम से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे अग्रवाल समाज का नाम रोशन किया है। आरव कुमार, जो की डॉ . रोमानी बंसल के सुपुत्र हैं, ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। उन्होंने अंग्रेजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100-100 अंक, सामाजिक विज्ञान में 99 अंक, विज्ञान में 97 अंक तथा गणित (स्टैंडर्ड) में 95 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आरव की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर परिवार, स्कूल स्टाफ और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी आरव की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, अग्रवाल समाज के लोगों ने भी आरव को बधाई देते हुए इसे समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। आरव कुमार की इस शानदार सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित होंगे। वही आरव कुमार की माता डॉ रोमानी बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं इसका श्रेय आरव कुमार के अध्यापकों को देती हूं।