हिमवंती मीडिया’पांवटा साहिब 

बीते कल पांवटा साहिब चुंगी में अंबोया निवासी जोगेंद्र सिंह सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। हालत नाजुक होने के कारण नाहन से भी डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बता दें कि घायल हुए व्यक्ति जोगेंद्र की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसको लेकर अंबोया के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एकजुटता दिखाई और मिल कर धनराशि एकत्र की। ग्रामवासियों ने जानकारी दी कि व्हाट्सएप समूह और कॉल के माध्यम से जोगेंद्र सिंह के ईलाज के लिए धनराशि का आग्रह किया गया। इस आग्रह पर अबतक लगभग 50 हजार रुपए की धनराशि एकत्र हो चुकी है।

कोई भी सज्जन दान करना चाहते हैं तो जोगेंद्र सिंह के भाई जोकि उनके साथ है उनके गूगल पे नंबर पर कर सकते हैं: 8894136094 अब तक कई दानी सज्जन मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। ओर उसे जोगेंद्र सिंह को भेज दिया गया है। इस दानी सज्जनों ने जोगेंद्र सिंह के ईलाज के लिए दिया दान: अनुज भंडारी, राजेश, जयपाल, प्रवेश कुमार, धर्मवीर फौजी, अजय ठाकुर, सुरेंद्र, संजीव कपूर, मनोज, श्रुति, गुमान सिंह, लायक राम, आत्मा राम, महेश, नितेश, नवयुवक मंडल अंबोया, योगेश, बलराज, राहुल, गीता, आदेश, सुरजीत, जयदीप सिंह, मनीष तोमर, जयकिशन, पवन, रमेश कुमार, देवराज , कमलजीत, रघुवीर सिंह सहित कई लोगों ने दान किया है।